राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन और राजनीतिक हालात पर गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई दिल्ली में सोमवार को मुलाकात निर्धारित है। सत्तासीन गठबंधन में शामिल झामुमो पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान पर नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुआ। बैठक में झामुमो के सांसद विजय हांसदा और मंत्री हफिजुल अंसारी शामिल हुए। सत्तासीन गठबंधन में शामिल झामुमो पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान पर नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुआ। बैठक में झामुमो के सांसद विजय हांसदा और मंत्री हफिजुल अंसारी शामिल हुए। सोरेन परिवार में द्रौपदी मुर्मू के प्रति झुकाव की वजहों में यह भी शामिल है। सोरेन परिवार के द्रौपदी मुर्मू से अच्छे ताल्लुकात हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड से सटे ओड़िशा के मयूरगंज की रहने वाली हैं।
