किसानों की ई केवाईसी रांची में अब होगी घर बैठे, जानें क्या है प्रक्रिया

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

रांची में DC राहुल कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया की जिला में छूटे हुए सभी किसानों के लिए डोर टू डोर KYC की जाए| साथ ही BTM, ATM एवं कृषि मित्र के माध्यम से किसानों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया है| डीसी ने कहा ये हमारी जिम्मेदारी है की योजनाओं का लाभ उन्हें मिले एवं किसानों का E-KYC और रजिस्ट्रेशन समय पर पूरा हो कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा जिला के रजिस्टर्ड किसानों में औसत प्रदर्शन करने वाले प्रखंड को कार्य में तेजी लाए| बैठक में फसल राहत योजना के तहत किसानों की रजिस्ट्रेशन की भी समीक्षा की|

बैठक के दौरान डीसी ने पशुपालन, भूमि संरक्षण, सहकारिता, गव्य विकास, मत्स्य, उद्यान से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये| पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया|

कृषि संबद्ध कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीपीओ, बीटीएम, एटीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *