76वें स्वतंत्रता दिवस, 2022
जेसीआई रांची ने सोमवार 15 अगस्त को लाबेद गाँव में बच्चों और गाँव के निवासियों के साथ 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह ज्ञात है कि संस्था ने 14 साल पहले लाबेद गांव को गोद लिया था।
संगठन के अध्यक्ष सौरव साह ने रांची के सभी नागरिकों को देश के 76 वां स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई । श्री सौरव साह ने गाँव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यह वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव है और हमे इस वर्ष हर घर में तिरंगा लगाना है और साथ ही कहा की हमे गर्व होना चाहिए की हम भारतीय है।
अध्यक्ष सौरव ने कहा कि लबेद गांव में संस्था की ओर से एक स्कूल का निर्माण किया गया है जिसमें 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। हर साल संगठन के सदस्य गाँव में चिकित्सा शिविर, सर्दियों में ऊनी कपड़ों का वितरण जैसे अन्य कार्य करते हैं। मौके पर 150 से भी अधिक नए कपड़ो का वितरण किया गया मौके पर उपस्थित बच्चों को किताबें, मिठाइयां और अध्ययन सामग्री बांटी गई।
संस्था की ओर से लाबेद गांव के सरपंच संजय उरांव को सम्मानित किया गया।
जेसी सनी केडिया , जेसी रोहित दयानी और जेसी मोहित बागला ने इस कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इसके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल,अभिनव मंत्री,राकेश जैन सचिव प्रतीक जैन ,निशांत मोदी,निखिल अग्रवाल,रोबिन गुप्ता,संजय शर्मा ,शीतल शर्मा आदि उपस्थित थे।
