झारखंड के हजारीबाग जिला के छड़वा डैम और गोंदा डैम में विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। हर वर्ष सर्दियों के मौसम में ये पक्षी को झारखंड में देखा जाता है। कहा जाता है सर्दियों में ये पक्षी विदेश से झारखण्ड आते है| कहा जाता है साइबेरिया से करीब 11 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके ये प्रवासी पक्षी झारखंड आते हैं। इस वर्ष बेहद खूबसूरत चिड़िया नजर आई है| इस पक्षी का नाम ‘लेसर वाइट फ्रंटिड गूज’ बताया जा रहा है।
इस पक्षी की तस्वीर बर्डवाचर अमित जैन ने 18 और 19 नवंबर को ली है। चिड़ियों को देखने के बाद उसकी तस्वीर इन्टरनेट पर ढली गयी| तस्वीर डालने के बाद ई बर्ड प्लेटफार्म के अनुसार अबतक लेसर वाइट फ्रंटिड गूज झारखंड-बिहार में पहली बार देखी गई है। अभी तक देश में बर्ड वाचर्स ने मात्र 328 बार इस पक्षी को देखा है।