डांस वांस में शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ राधाकृष्णन

रांची न्यूज़
Spread the love

डांस वांस में शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ राधाकृष्णन,कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। आज दिनांक 05 09 2022 दिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव डांस वांस नृत्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बरियातु स्थित डांस वांस नृत्य संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर “गुरु वंदन” कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया।इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों ने भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती समारोह के शुभ अवसर पर बच्चो ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।इस मौके पर सभी बच्चो ने अपने शिक्षकों का सम्मान कर उन्हे सम्मानित भी किया।इस अवसर पर सभी बच्चो ने कहा कि गुरु ब्रह्मा,गुरु विष्णु,गुरु देवो महेश्वरा,गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः,गुरु को ईश्वर ने भी श्रेष्ठ माना है।इस की गरिमा बनाए रखना ही हम सबों का कर्तव्य है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी एव डांस वांस के निदेशक श्री शिवम मनोहरण आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस मौके पर सन्नी सर वर्तिका ,काव्या मानवी, अध्या, दिव्यम ,सोना, निल।क्ष ऋषव,रितिका,अंशिका, अल्य
इशाना,श्रुति,आदि उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *