डोरंडा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा डोरंडा थाना प्रभारी श्री रमेश कुमार सिंह जी को सम्मानित किया गया।

रांची न्यूज़
Spread the love

डोरंडा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा डोरंडा थाना प्रभारी श्री रमेश कुमार सिंह जी को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुष्पगुच्छ एवं युवा झारखंड के मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
श्री रमेश कुमार जी द्वारा क्राइम कंट्रोल, आम जनता से संवाद एवं कोरोना काल में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रति लोगों ने आभार प्रकट किया।
मौके पर वार्ड-45 के पार्षद नसीम गद्दी, वार्ड-44 के पार्षद मो० फिरोज, डोरंडा प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष गौतम उपाध्याय, राँची महानगर कांग्रेस के महासचिव गुलाम गौश ‘अरशद’, राँची महानगर कांग्रेस के महासचिव बॉबी मल्लिक, कांग्रेस पार्टी के अभिषेक सिंह, डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के सचिव मुमताज़ गद्दी, केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डोरंडा महापंचायत के सचिव मो० रिज़वान, वार्ड-46 के पूर्व पार्षद राजकुमार सिंटू, शहीद शेख भिखारी मदरसा के सचिव मौलाना शोएब रजा युवा झारखंड के अध्यक्ष मो० मोइन, युवा झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य काशिफ मल्लिक, विष्णु गाड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

गुलाम गौश (अरशद कुरैशी)
महासचिव, राँची महानगर कांग्रेस कमिटी
सचिव, युवा झारखंड
मो० 9431110943

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *