आज दशहरा का पावन पर्व है। इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। दशहरे को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजा का भी विशेष महत्व होता है। दशहरे के दिन किए गए कार्यों को शुभ माना जाता है। यह साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है। विजयादशमी पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
