धनबाद के आईआईटी आईएसएम 2023 बैच के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं के घर आई खुशियाँ| छात्र छात्राओं पर हुई पैकेज की बारिश। जापान ने सात छात्रों को अब तक हुए कैंपस प्लेसमेंट में सर्वाधिक पे पैकेज 52.04 लाख रुपए सालाना एसेंचर दिया है। जिनको पैकेज मिला है उन छात्राओं के नाम मोहित, सुमाथी, आयुष, भार्गवी, एसपी डोंगरे, पियासा दोलुई और अनुज हैं। छह छात्र-छात्राओं को न्यूजरा टेकलैब ने 43 लाख रुपए सालाना देने की अधिकारिक घोषणा की है।
औसत पे पैकेज 22.59 लाख रूपए विभिन्न कंपनियों की ओर से दिया गया है। 2023 वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में 1 दिसंबर को 232 छात्रों को नौकरी मिली। वर्ष 2020 व 2021 से जीरो डे की तुलना की जाए तो वर्ष 2020 की तुलना में 67 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 की तुलना में 8 फीसदी की कमी देखी गई है। ब्रांच वाइज अब तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 36 छात्रों को जॉब ऑफर हुआ है।