‘पतली कमरिया मोरी…’ गाने पर क्लास में लगाए ठुमके, लड़के ने लड़की बनकर किया डांस  

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

भोजपुरी गाने “पतली कमरिया मोरी…” पर गढ़वा जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है| जब इसकी जानकारी विद्यालय में मिली तो हड़कंप मच गया| स्कूल के प्रिंसिपल ने वीडियो में सभी छात्रों जो दिखाई दे रहे उनको पहचान कर उनके स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी है|

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है| जिला मुख्यालय स्थित गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के कुछ छात्रों ने क्लास में बेंच पर चढ़ कर डांस किया है| उसकी परफॉर्मेंस पर अन्य छात्र ताली बजाते हुए डांस कर रहे हैं| विद्यालय के प्राचार्य को जब पता लगी तो विडियो के बारे तो उन्होंने सभी छात्रों को विद्यालय से निकालने का आदेश जारी कर दिया| साथ ही विद्यालय में छात्रों को मोबाइल लाने पर रोक लगा दी गई|

विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार झा ने इस मामले पर बताया की वायरल वीडियो में यूनिफार्म से पता चल रहा है कि ये सभी हमारे विद्यालय के ही छात्र हैं और उनकी पहचान भी हो गयी है| वीडियो बनाने वाले सभी छात्रों  के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है| उन्हें तीन दिन के अंदर अभिभावक के साथ आकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है| प्राचार्य ने कहा की विद्यालय में मोबाइल लाना मना है लेकिन पढ़ाई से संबंधित कार्यों के लिए कभी-कभी छूट मिलती है| साथ ही कुछ बच्चे चोरी-छिपे मोबाइल लाते हैं| उसी की वजह से ऐसी घटना हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *