प्रकाश की गति से बढ़ रहा है झारखण्ड में आम आदमी पार्टी का कारवां, झारखण्ड के लिए अब एक मात्र विकल्प है आम आदमी पार्टी : आप झारखण्ड

राज-नीति
Spread the love



प्रकाश की गति से बढ़ रहा है झारखण्ड में आम आदमी पार्टी का कारवां, झारखण्ड के लिए अब एक मात्र विकल्प है आम आदमी पार्टी : आप झारखण्ड

आज दिनांक 28/07/22 को आम आदमी पार्टी के रांची महानगर इकाई द्वारा रांची महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह कार्यक्रम होटल पार्क प्राइम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आगाज़ फिरयालाल चौक पर झारखण्ड के शहीद व परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के माल्यार्पण से हुआ।

माल्यार्पण के उपरांत रोड शो करते हुए सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान पहुंचे जहां प्रदेश संयोजक श्री डी एन सिंह और कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि धनबाद के गोविंदपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती निर्मला सिंह ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, सैकड़ों की संख्या में जुलुस में शामिल रांची महानगर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्क प्राइम होटल पहुंचे।

यहाँ विश्राम उराव ,कमला देवी,महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने पूरी टीम का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक डीएन सिंह, प्रदेश उप संयोजक प्रेम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह अदि मौजूद रहे।

अन्य अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव और ओंकारनाथ जायसवाल, सच्चिदान्द पांडेय, महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, रांची लोकसभा अध्यक्ष मनीष सिंह , ब्रजेश कुमार, परमिंदर सिंह लख्खी, कमला वर्मा, अशोक पांडेय, बप्पी दा सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

आज माण्डर के सामाजिक कार्यकर्ता बिश्राम उराॅव, कमला देवी, अधिवक्ता शेखर कुमार सहाय, अधिवक्ता राणा रणविजय सिंह एवम सैकड़ों अन्य प्रबुद्ध पुरुष एवं महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा की अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीति और आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और अब मज़बूती के साथ पार्टी के संगठन का विस्तार करेंगे।

मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा की आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है और आज पूरे देश की जनता एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में है जो तलाश आम आदमी पार्टी पर ही आकर खत्म होती है । आज देश में आम आदमी पार्टी जिस तरह से लोकप्रियता की ओर बढ़ रही है उसमें यह तय है कि लोग हर प्रदेश में अब केवल आम आदमी पार्टी को ही राजनितिक विकल्प के रूप में पसंद करने लगे हैं।

सभा को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह जी ने कहा की अब वक्त आ गया है झारखंड में भी आम आदमी पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में आकर प्रदेश की जनता को राजनीतिक स्थायित्व प्रदान करने का काम करेगी।

श्री सिंह ने कहा की अब सभी आम आदमी के कार्यकर्ता और नए सदस्यगण पार्टी को राज्य में मज़बूत करें।

उन्होंने आगे कहा की झारखंड के बने हुए 22 साल हो गए लेकिन आज भी झारखंड अपने मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है यह सिर्फ इसलिए क्योंकि यहां के राजनीतिक दलों ने केवल सत्ता का लाभ उठाकर आर्थिक दोहन किया, उन्होंने कभी झारखंड की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया l

उप संयोजक प्रेम कुमार ने पार्टी को ही झारखण्ड के भविष्य के रूप में विकल्प बताया और कहा पार्टी आगामी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह ने कहा की पार्टी से रोज़ नए लोग जुड़ रहे हैं और यह एक शुभ संकेत है।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों ने झारखण्ड विकास के संकल्प के नारे और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य भर से आये कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *