फोक सिंगर मेगा श्रीराम डाल्टन को किया संम्मानित।

बॉलीवुड
Spread the love

फोक सिंगर मेगा श्रीराम डाल्टन को किया संम्मानित।आज दिनाँक 26 जून 2022 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी जी ने राँची में निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई फोक सिंगर मेगा श्री डाल्टन जी को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर संम्मानित किया। मेगा श्री डाल्टन झारखंड नहीं बॉलीवुड में भी अपनी फोक सिंगिंग से अपनी पहचान बनाई है।उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ” शिवाय” के टाइटल सांग गीत से प्रसिद्धि हासिल की।पलामू झारखंड की रहने वाली बचपन से ही गाने का शौक रहा है।उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से शिक्षा -दीक्षा ली।साथ ही साथ बिहार एवं उत्तर प्रदेश में संगीत पर रिसर्च कर सरकार से फोक गायकी में फेलोशिप भी प्राप्त कर चुकी हैं।उन्होंने 2006 से से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ कर बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने गीत गयी हैं।उन्होंने हर हर हर सॉन्ग फ़िल्म शिवाय,धीरे धीरे, तू ही मेरी रब,गांधी बाबा,बिरसा मुंडा आदि कई छठ गीत अपनी मधुर आवाज दी हैं।उन्होंने नागपुरी,संथाली,कुँड़ुख़,सादरी, में भी बहुत गीत ग।यी है।उन्होंने अपनी गायकी से झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया।कई तरह के सम्मान से सम्मानित श्री मेगा श्री डाल्टन ने कहा झारखंड के कोने कोने में संगीत है ।यहाँ की सुंदर वादियों में संगीत कि सोंधी खुसबू बिखरती है।हमें गर्व है कि मैं झारखंड से हूँ।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, महादेव पांडेय ,फ़िल्म निर्देशक श्री राम डाल्टन समेत कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *