बिरसा उच्च विद्यालय में “करमा मिलन समारोह”2022 का आयोजन धूम धाम से किया गया

रांची न्यूज़
Spread the love

आज दिनांक 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव भोजपुरी युवा विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में कांके डैम स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में “करमा मिलन समारोह”2022 का आयोजन धूम धाम से किया गया।इस अवसर पर कई सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूम धाम से किया गया। मं।दर की थाप पर बच्चो ने झूमते नचाते हुए दर्शकों को प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया।इस अवसर पर बच्चो ने करमा नृत्य समूह में हिस्सा लेकर झारखंड के पारंपरिक परिधान में नृत्य कर अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प लिया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी कल्याण केन्द्र के महानगर अध्यक्ष सह वार्ड 1के पार्षद श्री नकुल तिर्की, झारखंड के नागपुरी फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता रमन गुप्ता एव अभिनेत्री वर्षा ऋतु सह विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,बिरसा स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी, गौरव अग्रवाल समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा कि किसी भी समाज की भाषा,बोली,कला, संस्कृति, परंपरा उसकी असली पहचान होती है। किसी भी आयोजन के माध्यम से ही उस समाज के कला, संस्कृति की पहचान होती है।किसी भी समाज को अपने पहचान को हमेशा बनाए रखना चाहिए। किताबों अध्ययन से जो चीजें संभव नहीं होती है वे ऐसे आयोजनों से पहचान मिलती है।आदिवासी समाज बधाई के पात्र हैं जो अपने रीति रिवाजों को संग्रक्षण देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऐसा आयोजन कर रहा है। इससे समाज में एकता व समरसता भी कायम हो रहा है।इस अवसर पर बच्चो ने कई रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेस कर अदभुत समा बांधा।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सर, राजकुमार मंडल,मालती कच्छप, परणा कच्छप,सुखराम हंस, अरमान अख्तर आदि कई शिक्षक- शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *