नारी के सम्मान से समाज का विकास -बी राजमती। आज दिनाँक 08 08 2022 दिन सोमवार को सावन के अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवा टोली बाड़ू पिठोरिया नव ज्योति भवन में विशेष सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कई महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस अवसर पर संस्था कि संचालिका बी राजमती बहन ने कहा कि नारी कोमल जरूर है लेकिन कमज़ोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।इससे दुर्गा,सरस्वती और लक्ष्मी स्वरूपा नारी का समाज को सम्मान करना चाहिए।भारत के 75 वा अमृत महोत्सव के अंर्तगत “महिला सशक्ति सम्मेलन” विषय पर कार्यशाला भी आयोजीत किया गया।जिसमें सभी ने कहा कि मानव जीवन माँ, बहन ,पत्नी,के बगैर अधूरा है।नारी का सम्मान में सभी को करना चाहिए।नारी का सम्मान करने से ही समाज देश को पुनः दुनिया में देवभूमि बनाने में सफल हो सकतें हैं।आज के कार्यक्रम में सावन क्वीन का ताज -सुचिता सिंह को दिया गया।इस अवसर पर सांत्वना पुरस्कार अमिता देवी,सुबद्रा देवी,मुनि देवी को भी पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी संम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से,सम्पति देवी, अमृता रानी,मंजू देवी,इंद्रा पांडेय,रीता तिर्की,निर्मला यादव,तंत्र कांति खलको, उर्मिला देवी,सबनम कुमारी आदि कई समाज की उत्कृष्ट महिलाओं को संम्मानित किया गया।यह जानकारी अमन ने दी ।
