मांडर उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी

राज-नीति
Spread the love

📣 23 June को मांडर में मतदान

जिला जनसम्पर्क कार्यालय सह मीडिया कोषांग, रांची
(मांडर विधानसभा उप चुनाव 2022)

दिनांक- 20 जून 2022

मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022

उपचुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी 23 जून 2022 को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में है।उपचुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। आज दिनांक 21 जून 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन द्वारा सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी मांडर विधानसभा श्री अल्बर्ट बिलुंग, एनडीसी श्री केके अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉक्टर प्रभात शंकर उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन द्वारा पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री के बनाए गए पैकेट की औचक जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपको बताएं कि मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए पोलिंग पार्टियों को कल दिनांक 22 जून 2022 को रवाना किया जाएगा। मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मांडर विधानसभा के सभी पाँच प्रखंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

===========================
➡️ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर cVIGIL एप्प से शिकायत करें
➡️ https://eci.gov.in/cvigil/
➡️ www.nvsp.in पर लाॅग इन करें

➡️ Voter Helpline ऐप एक, काम अनेक

#TeamPrdRanchi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *