मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया।

झारखण्ड
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रातू स्थित छोटानागपुर फन कैसल पार्क परिसर में स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में रांची में भी स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव साहब की भव्य प्रतिमा का निर्माण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए गौरव की बात है कि कुछ वक्त मैंने युवराज साहब के साथ बिताया था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में सदैव जिंदा रहेगी। आज मैं उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज साहब जैसे जिंदादिल व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं। युवराज सिर्फ राजा परिवार की वजह से नहीं पहचाने जाते थे बल्कि अपने कुशल व्यवहार और अपने विचार से वे लोगों के दिलों में बसते थे। आज उनकी प्रतिमा को देखकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वे साक्षात हमारे बीच खड़े हैं। आज पुराने वक्त की यादें ताजा हो उठी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज की बड़ी दीदी परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। मैं चाहता हूं कि युवराज के सपने और युवराज की परंपराओं को और आगे बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वजों के पहचान और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए हमसभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

मौके पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय,पद्मश्री श्री मधु मंसूरी, राजा श्री मानवेंद्र सिंह, राजा श्री रणविजय सिंह, श्रीमती माधुरी मंजरी देवी, श्री अजय नाथ शाहदेव, श्री चंद्र बिक्रम शाहदेव्, श्री राजेश नाथ शाहदेव, श्री नितेश नाथ शाहदेव, श्री उज्जवल नाथ शाहदेव सहित राज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

#Team PRD(CMO)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *