युवक को 15 साल की नाबालिग से हुआ प्यार, युवक की पहले हो चुकी है दो शादियाँ, प्रेमिका के साथ पिया तेजाब

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

नाबालिग प्रेमिका के साथ प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा की उसके साथ पी लिया तेजाब| लड़के की दो शादिया होने के बावजूद उससे प्यार का बुखार चढ़ गया| यह पूरा मामला झारखंड के धनबाद जिले का है|  जहां वासेपुर के रहने वाले निवासी जिनकी दो पत्नी और दो बच्चे है| मोहम्मद इजाद उनकी उम्र 30 वर्ष उनके ही पड़ोस में रहने वाली 15 वर्ष की नाबालिक प्रेमिका के साथ एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है की दोनों एक सप्ताह से फरार थे और भागकर मुंबई चले गए थे।

रविवार की सुबह काफी दबाव के बाद दोनों घर लौटे थे। घर पहुचने के कुछ देर बाद ही दोनों में मामूली विवाद हुआ| उसके बाद ही लड़की ने टॉयलेट में रखा एसिड पी लिया और फिर युवक ने भी तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। सएनएमएमसीएच में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दोनों को भर्ती कराया। अभी दोनों की  स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रेमिका का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। वहीं प्रेमी आईसीयू में भर्ती है। 

दिहाड़ी मजदूरी का काम इजाद अहमद करता है। उसकी पत्नी ने बताया की  पिछले शनिवार को इजाद ने उसे यह कह कर मदीना नगर वासेपुर उसके मायके भेज दिया कि उसके पिता की तबीयत खराब है। पत्नी के कहा उसे मायके भेजने के बाद पति इजाद पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ भाग गया। लड़की के घरवालों ने बैंक मोड़ थाना जाकर नसीम ने पुलिस को सूचना दी। लड़की के घरवालों ने काफी खोज बिन के बाद पता चला कि दोनों मुंबई भाग गए हैं। पुलिस के कहने पर उसने काफी समझा-बुझाकर पति और उस लड़की को वापस घर बुलाया। सूत्रों की माने तो लड़की इजाद या अपने पिता के घर जाने से इंकार कर रही थी। लड़की इजाद पर अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। इजाद उसे जबरन घर लेकर आया इसी बात पर दोनों में रविवार को घर लौटते ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहर खा कर मारने की कोशिश की| पत्नी नसीम परवीन ने बताया वह इजाद की दूसरी पत्नी है। उसने बताया की पहली पत्नी से उसे एक बेटी है और पहली पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती है। वह अपनी बेटी को लेकर अलग हो गई है। बाद में उसकी शादी इजाद के साथ हुई थी। इन दोनों को एक बेटा है। नसीम के अनुसार उसका परिवार और लड़की का परिवार आमने-सामने रहता है। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था| पत्नी ने बताया की जब इस प्रेम संबंध का वो  विरोध करती थी तब इजाद उसे बुरी तरीके से पीटता था| इतना ही नहीं नाबालिग लड़की के साथ भागकर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। इसी डर से पत्नी चुप रहती थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *