रांची। नामकुम इलाके से एक दर्जन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और नगदी बरामद

News झारखण्ड न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

रांची के नामकुम इलाके में खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में जुआ खेल रहे थे। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों का नाम बंशीधर शर्मा, रवि रंजन, कुलदीप गोप, विकास कुमार, रोशन मींज, राजीव कुमार, अर्जुन गोप, शम्भू गोप, सुमित सिंह, पुनीत कुमार, अम्बुज कुमार और आलोक दिवा है। इसके अलावा पुलिस ने ताश, बाइक और कार बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *