प्रशासन की अधिक्रमण हटाओ अभियान आए दिन चलता रहता है| अब झारखण्ड के रांची में स्थित बिरसा चौक पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला रही है। पिछले दो दिनों से रांचीमेंअतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। जो लोगों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाये उन सभी लोगों को हटाया गया। सभी कच्चे और पक्के घरो पर चला बुलडोजर| कुल मिलाकर 53 मकानों को तोड़ा गया है। हटिया -रांची के बीच बनेगी दूसरी रेल लाइन इसलिए अतिक्रमण हटाया गया। मकानों को गिराने के लियें तीन बुलडोजर लगे थे। इस दौरान जिन गरीबो का घर टूट रहा था उन्होंने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी क्यों की उन सभी को घर हटाने का का नोटिस पहले ही दिया था।
लोगों के आंखों के सामने अपना घर को टूटता देख रोने लगे। कुछ लोगों ने किसी तरह अपने घर का सामान को बाहार निकाला। अतिक्रमण के अधिकारियों ने बताया कि समय देने के बाद भी जिन्होंने अपना घर खाली नहीं किए हैं उनके घर तोड़े गये हैं। 14 नवंबर को 24 लोगों को नोटिस दिया गया था यह रेलवे आरपीएफ सिक्योरिटी कमिश्नर पवन कुमार ने बताया| अब यह कार्रवाई नामकुम की ओर भी बढ़ेगी| रांची में रेलवे की लगभग 4 एकड़ जमीन अवैध कब्जे में है। रांची नगर निगम ने दूसरी तरफ कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक सड़क पर किसी प्रकार की दुकान लगाने पर रोक लगा रखी है। रोक लगाने के बाद भी दोनों तरफ दुकानें लग रही है। इन सभी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है और कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया है। दुकानदारो को माना करने के बाद भी ये दुकान लगा रहे है|