राजकीय सम्मान के साथ होगी पूर्व मंत्री समरेश सिंह की अंतिम विदाई, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा  आहत हूं

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

झारखंड के पूर्व विधायक समरेश सिंह का 81 वर्ष की आयु में हुआ निधन| आपको बता दे समरेश सिंह पूर्ववर्ती बाबूलाल मरांडी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रहे थे| झारखंड के कई नेताओं ने समरेश सिंह के निधन पे शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य नेताओ ने दी श्रद्धांजलि।

सीएम ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की बात कही एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आहत हूं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और बोकारो से पूर्व विधायक आदरणीय समरेश सिंह के निधन की खबर से आहत हूं। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि समरेश सिंह के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। 

कोयलांचल में बीजेपी का बड़ा चेहरा थे समरेश सिंह| पूर्व मंत्री समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे|  आज बोकारो सेक्टर-4 स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में 12 नवंबर को भर्ती करवाया गया था। समरेश सिंह 29 नवंबर को वापस बोकारो लौटे थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक और मेरे राजनीतिक अभिभावक रहे आदरणीय समरेश सिंह जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने हमेशा एक अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन किया। ईश्वर परिजनों को दख सहने का साहस दें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *