राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगा। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने यह निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में ये कहा गया है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव मिला है। इसीलिए पार्टी के सभी सांसद और विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करे।
