लोक गायक आशुतोष द्विवेदी जी का कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर “जन्म लेले कन्हैया”गीत हुआ लॉन्च।आज दिनांक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एव खेल प्रकोष्ठ) रांची महानगर के संयोजक एव भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एव झारखंड के उभरते लोक गायक श्री आशुतोष द्विवेदी जी का कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर “जन्म लेले कन्हैया” गीत का लांचिंग रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी ने अपने आवास पर पोस्टर का अनावरण एव ऑनलाइन यूटयूब पर गीत अपलोड कर के किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता संजय कुमार जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, गोपाल सिंह,अनिल कुमार,सोनू सिंह, मुकेश नायक,धीरज अग्रवाल, संजय प्रमाणिक,राज कुमार मंडल,चतुर साहू, राहुल कुमार दुबे, महादेव पांडेय आदि ने भी संयुक्त रूप से रांची के लोकप्रिय युवा एव लोक गायक श्री आशुतोष द्विवेदी जी नए गीत का लांचिंग किया। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ जी ने युवा लोकगायक श्री आशुतोष द्विवेदी जी के गीत का उदघाटन किया।इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी ने आशुतोष द्विवेदी जी को कला-संस्कृति एव खेल कूद में किए गए उत्कृष्ठ कार्य के लिए उन्हें बधाई भी दी।साथ ही साथ उन्होंने आशुतोष द्विवेदी जी को उनके आने वाले उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की । राजधानी वीडियो फिल्म स्टूडियो द्वारा निर्मित इस एलबम में एक गीत है जिसका नाम” जन्म लेले कन्हैया” है। जिसके प्रोड्यूसर- गोपाल सिंह निदेशक साई कृपा, निर्माता -प्रमोद राय, निर्देशक -धीरज अग्रवाल सह निर्देशक राज कुमार मंडल व संजय प्रमाणिक है। गीत -ऋषभ सिंह,स्टूडियो -राजधानी वीडियो फिल्म्स स्टूडियो ,संगीत -प्रमोद राय है।यह जानकारी पी आर वो संजय पुजारी ने दी।
