सरकार ने जीता विश्वास मत, जो पिता नहीं कर पाये वह हेमन्त ने कर दिखाया

राज-नीति
Spread the love


झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल कर लिया। गठबंधन सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े जबकि भाजपा ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके पहले, सदन में सीएम सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया और इसके बाद चर्चा के दौरान, भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया। इस दौरान, सदन में विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते रहे.
सदन में पहले ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। फिर मत विभाजन किया गया। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं आया। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि सदन सरकार में विश्वास प्रकट करती है। ये प्रस्ताव पारित हुआ। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाती है।सदन में मुख्यमंत्री ने कबीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मैंने एक-एक के बारे में बोलना शुरू किया तो यह सत्र भी कम पड़ जाएगा। हमें डराने धमकाने से काम नहीं चलेगा। इस राज्य की जनता जाग गई है। बड़ा काम करने की कोशिश कीजिए। जब देश का प्रधानमंत्री राज्यों से द्वंद कर रहा हो तो देश का क्या खाक विकास होगा। सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। एक आंदोलनकारी का बेटा हूं। मैं इनसे कभी नहीं डर सकता। आज राज्य में ऐसी सरकार है जो, बुरे काम करने वालों को कड़ी सजा देगी। मेरी सदस्यता को लेकर हायतौबा मची हुई है। गिरगिट भी इतने रंग नहीं बदलता जितने की बाबूलाल मरांडी बदलते हैं। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को बेचा है। व्यापारियों का कर्ज माफ करते हैं। इन लोगों के पास जनता को देने के लिए पैसा नहीं है और राज्य सरकारों पर रेवड़ी देने का आरोप लगाते हैं। देश की गैर भाजपा सरकार को संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग करके परेशान करने का काम किया जा रहा है। ये लोग हाथी उड़ाने का काम करते हैं, सोने की थालियों में खाना खाते हैं। हम लोगों ने जितना काम किया है अगर मैं उसे गिनाना शुरू करुंगा तो लिखते-लिखते इनकी स्याही खत्म हो जाएगी। ये लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं। जहां हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई होती है वहां ये हावी हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *