सिटीजन फाउंडेशन एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान

झारखण्ड रांची न्यूज़
Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

रांची प्रेस क्लब

26 फरवरी 2022

सिटीजन फाउंडेशन एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पदम श्री बलबीर दत्त मीडिया फैलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संजय मिश्र ने बताया कि विकास कार्य के कुशल संवाद और प्रसारण के समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य होनहार पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लक्ष्य को हासिल करने में प्रोत्साहित करना है। चयन के आधार पर पत्रकारिता से जुड़े 3 लोगों को फेलोशिप प्रदान की जाएगी एवं प्रति फेलो ₹50000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फेलोशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी।

फेलोशिप के लिए शोध के विषय

  1. कला एवं संस्कृति
    2.लैंगिक असमानता से जुड़े विषय
    3.झारखंड के विकास में पंचायत राज संस्थान की भूमिका

चयन प्रक्रिया

चयन समिति के द्वारा जमा किए गए आवेदन की समीक्षा की जाएगी एवं आवेदकों के समूह से चुनाव किया जाएगा। आवेदन फार्म 10 मार्च 2022 से रांची प्रेस क्लब के वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संजय मिश्र, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ‘मंटू’ एवं कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार रंजन, परवेज कुरेशी, किसलय सानू, सुनील कुमार गुप्ता एवं राकेश कुमार उपस्थित थे। वहीं सिटीजन फाउंडेशन के सचिव श्री गणेश रेडी ने बताया कि आगे भी फोटोजर्नलिस्ट के लिए मीडिया फैलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटीजन फाउंडेशन के नोडल अधिकारी मीडिया फैलोशिप अमन कुमार, निदेशक मानव संसाधन आमित श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रिया वरला श्री सजल चक्रवर्ती की उत्कृष्ट भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *