हर घर तिरंगा अभियान के तहत डी ए वी गांधीनगर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुवा आयोजन।आज दिनांक 13 अगस्त 2022 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एव खेल प्रकोष्ठ)रांची महानगर के तत्वावधान में देश के आदरणीय प्रधानमंत्री देवतुल्य पुरुष नरेंद्र मोदी जी के निर्देसुनासर भारत के 75 वा अमृत महोत्सव के सह हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में देशभक्ति रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्कूल के 3 हजार छात्र- छात्राओं ने उत्साह ने उत्साह पूर्वक आज़ादी के जश्न में बढ़ चढ़ के भाग लिया।इस मौके पर बच्चों ने तिरंगा झंडा के साथ मानव श्रृंखला बनाकर के देश के वीर सपूतों को याद किया। इस अवसर पर बच्चो ने शानदार देशभक्ति गीत एव नृत्य प्रदर्शन कर देशभक्ति का समा बांधा।इस अवसर पर बच्चो ने तिरंगा झंडे के रंग वाले कपड़े पहन कर सामूहिक राष्ट्र – गान व प्रभात फेरी भी निकाली गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा अध्यक्ष आदरणीय दीपक प्रकास जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शशांक राज, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता, महामंत्री वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह,भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,गोपाल सिंह,सूरज प्रसाद, डॉ भीम प्रभाकर , गोंदा मंडल अध्यक्ष विकास रवि,महामंत्री राजेश कुमार बबन,माया सिसोदिया,बबलू सिंह, रोजी बादवाणी, निराकार आचार्या,के के प्रसाद,गोविंद झा समेत कई शिक्षक- शीक्षिकाए एव विद्यार्थी गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।