36वीं राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के झारखंड पुरूष व महिला मलखंब टीम अहमदाबाद रवाना

खेल
Spread the love



आज दिनांक 04 oct 2022 दिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से हटिया रेलवे-स्टेशन पर 36वीं राष्ट्रीय खेल में भाग लेने जा रही झारखंड पुरुष व महिला मलखंब टीम को हटिया रेलवे-स्टेशन से रवाना किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंत्री सह कांके विधायक प्रतिनिधि श्री हरिनाथ साहू,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया कांके कि संचालिका बी. के. राजमती दीदी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कांके के अध्यक्ष श्रवण गोप ,पंचायत समिति बाडू के सदस्य श्री अशोक उरांव जी ने खिलाड़ियों को माला एवं तिलक लगाकर रवाना किया।इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन व अग्रिम जीत कि शुभकामनाएं भी दी।
रवाना होने वाले झारखंड टीम इस प्रकार है… पुरुष वर्ग – कौशल कुमार(कप्तान),संजय कुमार( उप कप्तान), राॅकी कुमार, जीतेश कुमार,राकेश कुमार नायक,शनि कुमार।
महिला वर्ग में – सरिता कुमारी (कप्तान), खुशी कुमारी (उपकप्तान) सिम्पी कुमारी, अनुशिखा कुमारी ,प्रीति कुमारी, कावेरी कुमारी प्रशिक्षक:- विवेक कुमार
टीम प्रबंधक :- शुभम सिंह हैं।वहीं तकनीकी अधिकारी के रूप में अजय झा, इस्तियाक अंसारी भी शामिल है।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *