5 लाख के इनामी नक्सली के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने की कुर्की-जब्ती, नक्सली लम्बे समय से है फरार

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव में बुलडोजर से पुरे घर को ध्वस्त कर दिया| साथ ही इसके अदालत से जारी गिरफ्तारी एवं कुर्की-जब्ती के आदेश का पालन करते हुए नक्सली पर कार्रवाई की गयी| पुलिस ने इस दौरान घर की कुर्की भी जब्ती कर ली| नक्सली सहदेव यादव लंबे समय से फरार चल रहा है|

राकेश रंजन चतरा के पुलिस कप्तान ने कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था| इस टीम में एसआई राजेश शर्मा, जिला बल व सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे| शुक्रवार को टीम ने अपने पुरे को दल बल के साथ नक्सली कमांडर सहदेव यादव के घर पहुच कर जेसीबी से घर को ध्वस्त कर गिरा दिया| घर का दरवाजा व खिड़की समेत अन्य सामान जब्त कर साथ ले गयी| नक्सली की खोज अभी व् जरी है काफी समय से फरार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *