इस मानसून सत्र साथ गरजेंगे हेमंत और कल्पना
सदन में कल्पना देगी हेमंत का साथ
पति पत्नी की जोड़ी विपक्ष का करेगी नींद हराम
26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और 2 अगस्त तक चलेगा। राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
झारखंड में गांडेय विधानसभा उपचुनाव की विजेता कल्पना सोरेन को राज्य चुनाव से पहले आगामी मानसून सत्र के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण कम समय के लिए सदन में रहना पड़ सकता है। वह अपने पति हेमंत सोरेन के साथ सदन में उपस्थित होकर इतिहास रच सकती हैं।
झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली कल्पना सोरेन सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगी। विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अधिकतम छह महीने का है और विधानसभा का आगामी मानसून सत्र उनके लिए इस कार्यकाल का पहला और आखिरी सत्र होगा। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी, 2025 के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है, लेकिन नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में ही कराए जाने हैं। ऐसे में विधायक के तौर पर उनके पास काम करने के लिए तीन-चार महीने का ही वक्त है। झारखंड विस का सत्र इस वर्ष जबरदस्त नजर आयेगा जब सदन में एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ विधायक कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के सामने जब बात रखेगी उस वक्त का माहौल देखने और सुनने लायक होगा I विधानसभा को इस बार तेज तर्रार महिला कल्पना सोरेन का सौभाग्य प्राप्त होगा कि वो नए अंदाज में सत्र में अपनी बात को रखेगी I
मानसून सत्र के दौरान हेमंत सोरेन की सरकार 29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी। फिर 30 जुलाई को सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही इस मॉनसून सत्र में कुल 6 कार्यदिवस होंगे।