माननीय गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने गिरिडीह में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, झामुमो के गिरिडीह विधायक श्री सुदिवा कुमार सोनू भी रहे उपस्थित

न्यूज़
Spread the love





गिरिडीह, 3 नवंबर 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की माननीय गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज जमशेदपुर में होने वाली चुनावी सभा से पहले गिरिडीह स्थित हर्ष उपवन प्रधान चुनावी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह के विधायक श्री सुदिवा कुमार सोनू भी उपस्थित थे।

इस दौरान दोनों विधायकों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए जुट जाने का संदेश दिया। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के विकास और जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य को साकार करने में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विधायक श्री सुदिवा कुमार सोनू ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में मजबूती से योगदान देने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *