रांची, झारखंड अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (ए.एफ.एम.आई.), जो अमेरिका और कनाडा स्थित एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है, हर वर्ष देशभर के अल्पसंख्यक छात्रों के शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करती है। इस वर्ष भी, AFMI के 34वां इंटरनेशनल एजुकेशनल कन्वेंशन एंड गाला अवार्ड समारोह में झारखंड के आठ मेधावी छात्रों का चयन किया गया है।
इस समारोह में 10वीं और 12वीं के 2024 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, स्कॉलरशिप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। झारखंड से चयनित छात्रों की सूची इस प्रकार है:
मैट्रिक (10वीं):
1.ताबिश माज़ , रांची – 97.60% (गोल्ड मेडल)
2. असना ज़िया , रांची – 96.60% (सिल्वर मेडल)
3. सुमायरा तारीफ , रांची – 96.60% (सिल्वर मेडल)
4. सुमाइला सबा , रांची – 96.60% (सिल्वर मेडल)
5. मो. साद रज़ा, रांची – 95.60% ( ब्रॉन्ज मेडल )
इंटरमीडिएट (12वीं):
6. शहवी परवीन , रांची – 96.% (गोल्ड मेडल)
7. अरबीया शाहीन , रांची – 95. 25% (सिल्वर मेडल)
8. ज़ीनत परवीन , रांची – 94.40% (ब्रॉन्ज मेडल)
AFMI के झारखंड कोऑर्डिनेटर और फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने जानकारी दी कि इस वर्ष का गाला अवार्ड समारोह 28 दिसंबर और 29 दिसंबर 2024 को अहमदाबाद में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित टॉपर्स को आमंत्रित किया गया है। AFMI संस्था छात्रों और उनके अभिभावकों के आने-जाने, भोजन और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है।
तनवीर अहमद ने झारखंड के सभी चयनित छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी रांची ने भी इन छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना की है।
यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देता है, बल्कि अल्पसंख्यक छात्रों को उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करता है। झारखंड राज्य के ये छात्र अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
तनवीर अहमद
कोऑर्डिनेटर, AFMI (झारखंड)
अध्यक्ष, फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची
मोबाइल: 9431101871
