आज दिनांक 20 फरवरी 2025 को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, रांची में झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू के आगमन को लेकर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी एवं वार्ड कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू का आगमन प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्य करने में और अधिक प्रेरणा एवं सहयोग प्राप्त होगा।
बैठक के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को इस स्वागत समारोह की तैयारियों में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटना चाहिए, ताकि उनका आगमन ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर स्वागत की तैयारियों को सुचारु रूप से सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजू रंजन प्रसाद, कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा, प्रदेश महासचिव श्री विनय सिन्हा दीपू, महासचिव श्री कमल ठाकुर, रांची ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार महतो, महानगर उपाध्यक्ष श्री प्रिंस भट्ट, सुश्री साजदा खातून, महासचिव सुश्री अर्चना मिर्धा, प्रखंड अध्यक्ष श्री अनिल उरांव, श्री विक्की करमाली, श्री मोहम्मद तौहीद, श्री चमन रजक, श्री समीर कुरेशी, श्री अजय चौधरी, श्री रंजन यादव, मेहुल प्रसाद, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गौरव सिंह, रांची अध्यक्ष श्री दीपक, कार्यालय प्रभारी श्री हुसैन अंसारी एवं श्री राकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ कुमार राजा
अध्यक्ष
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी
