आठवीं बोर्ड की परीक्षा में रांची जिला का शानदार प्रदर्शन

न्यूज़
Spread the love




लंबी छलांग लगाते हुए रांची ने राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

आठवीं बोर्ड में रांची जिला के 97.71 प्रतिशत छात्र प्रोन्नत

*आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन बना छात्रों के बेहतर प्रदर्शन का आधार

जैक की तर्ज पर OMR शीट पर ली गयी थी आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा

प्री-बोर्ड में मार्जिनल पीछे रहनेवाले छात्रों के लिए की गयी थी स्पेशल क्लास की व्यवस्था

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मजूनाथ भजन्त्री ने बच्चों को दीं बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं
=======================

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए राज्य में आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला एक मात्र जिला बनने के बाद रांची ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष 8वीं बोर्ड की परीक्षा में लंबी छलांग लगाते हुए रांची जिला ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष राज्य के सभी जिलों के बीच रांची जिला का 21वां स्थान था। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मजूनाथ भजन्त्री ने बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह परिश्रम करते हुए आगे बढ़ें, देश का नाम रौशन करें।

*आठवीं बोर्ड में रांची जिला के 97.71 प्रतिशत छात्र सफल*

इस वर्ष आठवीं बोर्ड में रांची जिला के 35828 छात्रों ने भाग लिया, इनमें 97.71 प्रतिशत बच्चे प्रमोट हुए। प्रोन्नत होने वाले छात्रों की संख्या 34442 है। 97.76 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहनेवाले कोडरमा जिला से रांची सिर्फ 0.05 प्रतिशत पीछे है। कोडरमा के 09 और रांची के 45 छात्रों का रिजल्ट इंकम्प्लीट है, जिस कारण आंकड़ों में बदलाव संभव है। 

*आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन से बेहतर हुआ छात्रों का प्रदर्शन*

रांची जिला के आठवीं के बच्चों के बेहतर रिजल्ट की नींव उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मजूनाथ भजन्त्री द्वारा रखी गयी। जब उनके निदेशानुसार राज्य में आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला रांची एकमात्र जिला बना। जैक की तर्ज पर 20, 21 एवं 22 जनवरी 2025 को प्री-बोर्ड का आयोजन किया गया। उपायुक्त द्वारा ऑनलाइन प्रश्न पत्र जारी किये गये और ओएमआर शीट पर परीक्षा ली गयी ताकि छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके। 

*प्री-बोर्ड में मार्जिनल पीछे रहनेवाले छात्रों के लिए की गयी स्पेशल क्लास की व्यवस्था*

रांची में आठवीं प्री-बोर्ड के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करना रहा। जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज ने बताया कि प्री-बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के बाद मार्जिनल पीछे रहनेवाले छात्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। उनके लिए स्पेशल क्लासेस की व्यवस्था गयी, छात्र ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित कर सकें इसे ध्यान में रखते हुए उनकी तैयारी करवाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *