विश्व पर्यावरण दिवस पर जैव विविधता पर्षद के प्रभात फेरी में उमड़ा हुजूम

न्यूज़
Spread the love



शुद्ध हवा पानी के लिए पौधों का महत्व समझे, पौधा लगाएं: आदिल अज़ीम

रांची :  मोराबादी ऑक्सीजन पार्क  से बापू वाटिका तक विश्व पर्यावरण दिवस पर जैव विविधता पर्षद के बैनर तले एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदिल अजीम जिला परिषद सदस्य सह सभापति कृषि एवं उद्योग विभाग सह सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद ने कहा कि हम सबको प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की जरूरत है। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। संजीव कुमार PCCF सह सदस्य सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें प्रमुख रूप से सुबह प्रभात फैरी महात्मा गांधी पार्क से ऑक्सीजन पार्क तक। एक सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस वर्ष का थीम है, प्लास्टिक उन्मूलन। कुमार कहते है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में सबसे ज्यादा श्रेय सफाईकर्मी का होता है। और आज तक किसी ने भी उनलोगो को कभी सराहा नहीं है। यह पहली बार ऐसा हुआ है कि पर्षद द्वारा करीब तीस से भी ज्यादा उक्त कर्मी को सम्मानित किया गया।  साथ ही दूर दराज ग्राम के बच्चों को भी जैव विविधता में रुचि लाने के उद्देश्य से राज्य में सभी जिला के एक स्कूल को चिन्हित कर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें करीब चार सो छात्र भाग लिए। विजय छात्र को पलाश भवन में पुरस्कृत किया गया। साथ ही उक्त प्रतियोगिता जैव विविधता प्रबंधन समितियों के द्वारा संचालित किया गया है। संचालित समितियों के अध्यक्ष सचिव को भी सम्मानित किया गया। इस वर्ष की थीम के अंतर्गत विभिन्न समुदाय विद्यार्थियों ग्रामीणों को जागरूकता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक उन्मूलन करने के लिए प्रेरित करते हुए करीब तीन सो स्थानों को प्लास्टिक मुक्त किया। पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध हवा पानी के लिए पौधों का बहुत बड़ा योगदान है। इसी के मद्दे नजर में पर्षद द्वारा पांच सो पौधे को रोपण किया गया। साथ ही साठ से भी अधिक विभिन्न स्नातक स्नातकोत्तर छात्रों को एक माह से तीन माह तक के लिए पर्षद अंतर्गत इंटर्नशिप, साथ में एकमुश्त राशि भी दिया जाएगा। पर्षद द्वारा ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। क्विज प्रतियोगिता, आर्ट क्राफ्ट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजय प्रतिभागी को पुरस्कृत उक्त दिवस के सुअवसर में किया गया। पर्षद के तकनीकी पदाधिकारी  हरि शंकर लाल सदस्य सचिव के निर्देशन में सारा कार्यक्रम को संचालित किए है। इस मौके पर आदिल अज़ीम, हरिशंकर लाल, सुनील कुमार, अरुण महली बीएमसी अध्यक्ष, मनीष कुमार, मोनी कुमार,वीरेंद्र कुमार,पल्लवी भारती, मनीषा शंकर, शनिचरवा तिर्की झारखंड जैव विविधता परिषद के सदस्य प्रसनजीत मुखर्जी समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *