मारवाड़ी कॉलेज रांची में प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन

News
Spread the love

मारवाड़ी कॉलेज रांची में प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन


राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मारवाड़ी कॉलेज रांची में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ संदेश देना और कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाना था।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चला, जिसमें कॉलेज परिसर की सफाई अभियान चलाया गया और एक रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें युनिट ३ के कीर्ति मुंडा, नेहा यादव, निरंजन मंडल, खुशी विजय, पूजा कुमारी, अश्विनी कुमार, ज्योति सिंह, श्वेता कुमारी, पम्मी कुमारी, प्रतिभा कुमारी और निशिता कुमारी शामिल थे।
इसके अलावा, युनिट १ के विक्रम कुमार, अजहर आलम, मृदुल त्रिपाठी, विद्या कुमारी और आदित्य कुमार ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी उपलब्ध सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली।
इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर जय प्रकाश और ज्योति मैम थीं, जिन्होंने प्लास्टिक के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और छात्रों से प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *