राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी ने चतरा राइफल क्लब के मार्गदर्शक नितीश सर को सम्मानित किया।
नितीश सर अब तक 2000 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी उनकी देखरेख में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर और इंडिया टीम ट्रायल्स तक पहुँचे हैं।
उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज चतरा राइफल क्लब देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल महोदय ने नितीश सर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि —
“ऐसे मार्गदर्शक खेल जगत की रीढ़ हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा दिखाते हैं।”
यह सम्मान न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है।
