मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् आवरण किया

न्यूज़
Spread the love


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् आवरण किया।
=========================
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं। मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *