रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने संभाला पदभार, कहा जनता के बीच जाकर करें काम, पार्टी को बनाएं मजबूत

न्यूज़
Spread the love


रांची। रांची महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार राजा ने मंगलवार को रांची कांग्रेस कार्यालय में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रांची जिला एवं महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कुमार राजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई। पदभार ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कुमार राजा ने कहा, “कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने वार्ड में मजबूती से काम करना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना ही हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से विकास कार्य ठप हैं, जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मुद्दा बनाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा,आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। पिछली बार की कमियों को दूर कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर कांके विधायक प्रदीप यादव, गोड्डा विधायक केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कुमार राजा को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस मौके पर शहबाज अहमद, सुरेन्द्र सिंह, सोनी नायक, दिनेश सिन्हा दिपू, शषि भूषण मेहता, जय शंकर पाठक, जॉय चक्रवर्ती, विक्की ठाकूर, प्रदीप तुलस्यान, विक्की करमाली गौरव सिंह, सदाब खान, उज्जवल तिवारी, वसीम अंसारी, आयूष राज आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *