बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए माननीय मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का आभार जुनैद अनवर

न्यूज़
Spread the love



जो कार्य भाजपा अपने लंबे कार्यकाल में नहीं कर सकी हेमंत सोरेन के जे एम एम सरकार ने कर दिखया
लातेहार झमूमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शहादेव के साथ पार्टी कर्तकर्ताओं ने कई बार मुख्य मंत्री से मिल कर की थी मांग  माननीय मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार झामुमो के नेताओं का रखा मान
बालूमाथ के लिए सपना बन चुके डिग्री कॉलेज का रास्ता हुआ साफ
मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा के लिए भटकते थे हमारे बच्चे

झारखंड कैबिनेट ने बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए 38.82 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 600/2025 के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अंतर्गत लातेहार जिले के बालूमाथ में डिग्री महाविद्यालय, बालूमाथ, लातेहार के निर्माण कार्य के लिए 38,82,08,000/-(अड़तीस करोड़ बयासी लाख आठ हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद बालूमाथ में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्री सदस्य जुनैद अनवर ने बालूमाथ डिग्री कॉलेज के लिए झारखंड कैबिनेट से 38.82 करोड़ रुपए की  मंजूरी को ऐतिहासिक कदम बताते हुवे माननीय मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया श्री अनवर ने कहा की बालूमाथ में  डिग्री कॉलेज की मांग सदियों से चला आ रहा था डिग्री कॉलेज नहीं होने से क्षेत्र के बच्चे काफी परेशान थे इस विषय पर लातेहार के झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और  कर्तकर्ताओं ने कई बार मुख्य मंत्री से मिल कर समस्या बताई थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन भी दिया था आज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना वादा पूरा कर बालूमाथ वासियों को उपहार दिया है जिस से क्षेत्र में खुसी की लहर है श्री अनवर ने कहा की बालूमाथ में डिग्री कॉलेज का नहीं होना एक बड़ी समस्या थी लम्बे समय तक झारखंड के सत्ता मे रहने वली भरतिए जनता पार्टी की सरकार ने इस समस्या को नजर अंदाज किया था जिसे इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार ने गंभीरता से लेकर पूर्ण किया मैं उक्त कार्य के लिए झारखंड के माननीय मुख्य मंत्री श्री  हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त करता हूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *