“साक्षर बनाएं अभियान” कार्यक्रम के तहत समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का किया  वितरण।

न्यूज़
Spread the love


आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से “साक्षर बनाएं अभियान” कार्यक्रम के तहत आज सिद्दार्थ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल जो कि मां वैष्णवी ट्रस्ट के द्वारा संचालित है इसी के नन्हें मुन्हें बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर  नन्हें मुन्हें बच्चों के बीच स्टेशनरी आइटम जैसे कॉपी , पेंसिल ,रबर,समेत कई शिक्षण सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर  सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व भी बताया गया। शिक्षा का महत्व व्यक्ति और समाज दोनों के लिए बहुत गहरा है।यह ज्ञान का प्रकाश फैलाती है, व्यक्तित्व का विकास करती है , आत्मनिर्भर बनाती है और समाज में समानता का सुधार लाती है। हमें अपने साथ समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा का महत्व समझाने की जरूरत है तभी हम और हमारा समाज शिक्षित होगा।
सभी बच्चे शिक्षण सामग्री पाकर काफ़ी खुश थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया , स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, आकृति पराग, इशरत परवीन, रक्षा बाला, श्रेया कुमारी, मुस्कान समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *