खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने आर्च बिशप विंसेंट आइंद को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, समाज में शांति और भाईचारे का दिया संदेश


न्यूज़
Spread the love


खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने आर्च बिशप विंसेंट आइंद को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, समाज में शांति और भाईचारे का दिया संदेश


आज राँची स्थित बिशप हाउस मे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने आज क्रिसमस के पावन अवसर पर बिशप हॉउस पहुंचकर महामहिम आर्च बिशप विंसेंट आइंद से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन हमें प्रेम, दया और क्षमा का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने आर्च बिशप के साथ क्षेत्र की खुशहाली और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने के विषय में भी चर्चा की।

आर्च बिशप ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। इस मिलन के दौरान विधायक के साथ कुछ प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *