चुनाव में बदलाव और विकास के लिये जनता पूरी तरह तैयार : बंधु तिर्की

न्यूज़
Spread the love

चुनाव में बदलाव और विकास के लिये जनता पूरी तरह तैयार : बंधु तिर्की

असम के पंगै में आयोजित आमसभा को संबोधित किया वरीय पर्यवेक्षक बंधु तिर्की ने.

रांची / गौहाटी 27 जनवरी. पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के3 कार्यकारी अध्यक्ष और वरीय पर्यवेक्षक बंधु तिर्की ने कहा है कि
असम में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव और विकास के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि लोग हेमंता सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी विभाजनकारी नीति से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि हेमंता विश्वा सरमा की सरकार असम के लोगों के हक-अधिकार को नजरअंदाज कर लोगों के बीच नफरत के बीज बोने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति के लोगों के अधिकारों का अतिक्रमण गंभीर चिन्ता की बात है और इसके लिये असम की जनता हेमंता सरकार को माफ नहीं करेगी.
श्री तिर्की ने कहा कि असम की संस्कृति और यहाँ के सद्भावनापूर्ण वातावरण को सरकार ने बहुत अधिक नुकसान पहुँचाया है जिसके बाद उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. श्री तिर्की ने कहा कि असम की सत्ता से भाजपा की विदाई अब निश्चित है.
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंगै में आमसभा को संबोधित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि असम की समस्यायें विस्फोटक है और कांग्रेस इस स्थिति में सुधारके लिये संकल्पित है. हेमंता सरकार पर सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि असम का आम जनमानस अब जाग चुका है. उन्होंने कहा कि गरीबों का दमन करनेवाली हेमंता सरकार के जाने का समय आ चुका है और भ्रष्ट सरकार की हार निश्चित है.
आज आयोजित सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री तिर्की ने कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर सघन प्रचार करने की अपील की.
आज की सभा में असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित अनेक सांसदों एवं विधायकों के साथ ही सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *