रांची । रांची नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो गई है , चारों ओर प्रचार प्रसार की धूम मची हुई है। वहीं वार्ड 11 की प्रत्याशी आलिया नाज के समर्थन में हजारों लोगों ने वार्ड 11 प्रत्याशी आलिया नाज की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जनसभा का आयोजन कराया। उक्त जनसभा का आयोजन स्थल वही जगह पर आयोजित हुआ जहां पिछले 8 या 9 जून 2024 को झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची विधानसभा उम्मीदवार रही महुआ माजी के लिए आयोजित किये थे, यहीं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित की थी, इसी जगह पर दुबारा झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मुजीब कुरेशी सह झारखंड आंदोलनकारी ने अपनी बेटी आलिया नाज के लिए उक्त स्थल का चयन किया जहां पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । उक्त सभा स्थल पर वार्ड 11 की जनता ने फूलमाला पहनाकर प्रत्याशी आलिया नाज को जीत की अग्रीम बधाई दिया।
वार्ड प्रत्याशी ने सभा को किया संबोधित
सभा को संबोधित करते हुए वार्ड 11 की प्रत्याशी आलिया नाज ने कहा कि चुनाव जीतर आती हूँ तो आप सभी को अपने पार्षद को ढ़ूढ़ने की जरूरत नहीं होगी मैं खुद पार्षद आपके द्वार आउंगी हर महीने के पहले सप्ताह से छुट्टी वाले दिन छोड़कर सभी वार्ड 11 के मुहल्लों, गली में शिविर लगायेंगे जहाँ समस्याओं का समाधान होगा। निगम बोर्ड की बैठकों में उपस्थित होना और अपने वार्ड की समस्याओं के लिए न सिर्फ आवाज बनूंगी बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए फंड लाकर काम कराउंगी। अपने वार्ड 11 को मॉडर्न वार्ड बनाने की पूरी कोशिश होगी मेरे वार्ड के जितनी गलियों के रोड का मुख्य प्रवेश द्वार होगा वहाँ सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, दिशा निर्देश सूचना पट लगेगा,पार्षद, 100/ 112 , थाना, डीएसपी का मोबाइल नंबर अंकित होगा, स्ट्रीट लाइटें होंगी, दिव्यांग , वृद्धा, विधवा पेंशन के लिए किन्हीं को भटकने की जरूरत नहीं होगी, सभी के पास मैं खुद आउंगी, जिनका पेंशन कार्ड , राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थानीय आवासीय प्रमाण पत्र, जाॅब कार्ड बनवाने व नाम सुधार सत्यापन में मदद करुंगी। राशन डीलरों की समस्याओं को हल हो इस पर भी जोर रहेगा। आलिया ने कहा कि सड़क -नाली का निर्माण तो होगा, महिलाओं को रोजगार से जोड़ना आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षा प्रदान करना, गरीब वंचित बीपीएल धारी बच्चों को भी आरटीई शिक्षा के तहत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड वाले स्कूलों में दाखिला कराने शिक्षा दिलाने का भी काम करूंगी। गली – मोहल्ले में सप्लाई पाइप गई है लेकिन पानी नहीं पहुंच पाया है, वहाँ पानी पहुंचाने के लिए निगम बोर्ड से लेकर पेयजल विभाग तक अपनी बातों को रखूंगी, जहां पीने का पानी नहीं मिल रहा है, वहां पर मिनी एचवाईडीटी पानी टंकी लगाई गई है , उसकी नियमित रूप से सफाई की जरुरत है जो अब तक नहीं हुआ है। जहां पानी टंकी नहीं लगी है वहां भी पानी टंकी लगाई जाएगी । जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे , ताकि कचरा को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे, डस्टबिन में डालेंगे। फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छींड़काव , वैसे मुहल्ले में जहाँ शौचालय की कमी है वहाँ सामुदायिक शौचालय,मैरिज हॉल, स्वास्थ्य क्लीनिक, पार्क निर्माण, कब्रिस्तानों की बांड्रीवाल, सोलर लाइटों को बढ़वा देना, वार्ड में एंबुलेंस की व्यवस्था, आयुषमान जन आरोग्य और अबुआ स्वास्थ्य का लाभ। जयपाल सिंह मुंडा स्कालरशिप का लाभ मिले इसपर भी जोर रहेगा। सरकार की सभी योजनाओं का जानकारी उपलब्ध कराने और लाभान्वित कराने का संकल्प। इस मौके पर प्रोफेसर रिजवान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, समाजसेवी माथुर साहू, औरंगजेब खान, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत कांटा टोली के सदर गुलाम गौस पप्पू, महासचिव प्रवेज कुरैशी, सहजीवन राम, रंजीत राम, अभिषेक , मुस्तफा, हसीब, फिरोज खान,इरफान कुरैशी, साजिद, भोलू, आशिक कुरैशी, एजाज अहमद, फरहाद कुरैशी, बारिक, मोजाहीद, कमरान कुरैशी, सलाम, इनायत, मीठ्ठू, सेलीना लकड़ा, शबनम, मुन्नी तरन्नुम, शबा, शदफ, ज्योती, रोज, प्रशांत घोष, विनय मल्लिक, ज्योति चक्रवर्ती, मंटू, अजय सिंह एंव पीएनटी कालोनी, के एम रोड, नवीन मित्रा रोड से भी काफी लोगों ने अपनी प्रत्याशी आलिया के लिए उपस्थित थे।
