माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया

झारखण्ड
Spread the love

===========================
*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा*

*आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा*

*कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी में तैयारियों जोरों पर*

*पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*
===========================

दिनांक 16 जुलाई 2022 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड द्वारा निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ हैं। कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी में की जा रही तैयारियों का जायजा आला अधिकारियों द्वारा लिया गया। सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं उपायुक्त रांची द्वारा तैयारियों एवं की गई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपविकास आयुक्कत, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों एवं लाभुकों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आला अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है, उन्होंने ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनकी ब्रीफिंग कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 03ः00 बजे की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *