झारखंड में कई बड़ा बदलाव किया गया है , कई IAS अधियाकियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है वहीं, कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS मुकेश कुमार को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदास्थापित किया गया है। साथ ही IPRD (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड) के निदेशक और RRDA के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वे झारखंड के आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे।
