फ़ूड फ़ेस्ट और फ़न गेम में लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठाया गया और बच्चों, अभिभावकों और मेहमानों ने खूब मनोरंजन किया और बच्चों द्वारा तैयार खानों खूब लुत्फ़ उठाया।
दिनांक 7 दिसंबर 2025, इतवार को रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती, रांची के अहाते में एक शानदार गाला फ़ूड और फ़न फ़ेस्ट और गेम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का मक़सद तलबा की क्रिएटिविटी और सलाहियतों को उजागर करना और उनकी तालीमी तरक़्क़ी को बढ़ावा देना था।
इस प्रोग्राम में छात्रों ने विभिन्न /मुख़्तलिफ़ क़िस्म के खाने के स्टॉल लगाकर अपनी महारत, क्रिएटिविटी और सोच का मुज़ाहिरा किया। यह प्रोग्राम स्कूल के ख़ुशनुमा माहौल और तालीम व तरबियत के साथ साथ उनके अंदर छुपे हुए सहलायतों को सामने लाना था।
प्रोग्राम का उद्घाटन झारखंड स्कूल के संरक्षण / सरपरस्त डॉ. एम. एन ज़ुबैरी ने किया। उन्होंने कहा,
“रेड सी इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा हर साल फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है जो काफ़ी शानदार रहता है, बच्चों के साथ साथ उनके टीचर्स भी इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में खूब मेहनत करते हैं। तलबा की जानिब से आयोजित इस फ़ूड फ़ेस्ट में शिरकत करके मुझे छात्रों की क्रिएटिविटी, सलाहियतें और उनकी ऊर्जा को देखकर काफ़ी फ़ख़्र महसूस हो रहा है। यह प्रोग्राम उन्हें प्रक्टिकली अनुभव से जोड़ने की एक बेहतरीन कोशिश है।”
इस कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा की
“तालीम का मक़सद सिर्फ़ किताबों तक महदूद नहीं होना चाहिए बल्कि ज़िंदगी के अमली पहलुओं को समझाना और सिखाना भी उतना ही अहम है।
प्रोग्राम का अहम मक़सद तलबा को उनके मुस्तक़बिल के लिए तैयार करना और उन्हें यह सिखाना था कि कारोबार के मैदान में कामयाबी कैसे हासिल की जाए। तलबा को ग्राहकों के साथ लेन देन करने, अपनी प्रोडक्ट को बेहतरीन अंदाज़ में पेश करने और खाने पिने की युद्योग के ट्रेंड को के प्रक्टिकली तौर पर तजुर्बा करने का मौका देना है ।
प्रोग्राम में कुल 7 स्टॉल्स लगाए गए जिनमें इंडियन, चाइनीज़, स्वीट डिस, स्ट्रीट फ़ूड, ड्रिंक्स, जेवलरी और केक के स्टाल लगे थे।
आहम खाने में चिकन टिक्का, चिकन पकौड़ा , चिकन मोमो, चिकन पकौड़ा, पिज़्ज़ा, पानी पूरी , मॉकटेल, पापड़ी चाट, आइसक्रीम, केक, चिकेन और वेज सूप, फ्रेंच फ्राई, जेवरली आइटम और गेम ज़ोन के स्टाल शामिल थे।
फ़ूड फ़ेस्ट में अभिभावकों के अलावा आसपास के तक़रीबन 500 लोगों ने शिरकत की और बच्चों की जानिब से तैयार कर्दा लज़ीज़ खानों से लुत्फ़ उठाया।
इस मौके पर स्कूल के डाइरेक्टर डॉ. तनवीर बदर ने इस कामयाब प्रोग्राम के लिए तलबा, वालिदैन और टीचर्स को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा,
” स्कूल मैनेजमेंट लगातार यह कोशिश कर रही है की बच्चों को अच्छी और सस्ती तालीम कैसे दी जाए। इस जगह पर तालीमी तरक़्क़ी का जो चिराग़ रोशन हुआ है, वह तालीमी माहिरीन और दानिश्वरों की कोशिशों का नतीजा है।”
छात्रों ने अपने अपने स्टॉल्स संभाल कर अपनी सलाहियतों को पारदर्शित किया। खासकर छात्रों में अनस, आइशा, सफिया, नायर, रोज़ी, आलिया, सारा परवीन, असद हासमी, रुकसा अकबर, रौनक फ़िरदौस, साहिल, अलीशाबा अयूब, उशरा, मैशा, सारा तौसीफ़, आइशा ज़ुबैरी, अरहान वग़ैरा शामिल थे। टीचर्स में सादिया, महवीश निदा, तमन्ना परवीन, सदफ इजाज़, इफत आफरीन, ताशकीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुदीन डार,, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जारीन, मन्नूवर ज़बिन, मेहर परवीन, सोहना निशा और मीधत फातिमा आदि ने पूरा सहयोग किया। स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा और सनान अनाम अकाडमिक इंचार्ज ने प्रोग्राम की कामयाबी में आहम किरदार अदा किया।
स्कूल मैनेजमेंट के सहयोगी तनवीर अहमद ने कहा,
“यह फ़ूड फ़ेस्टिवल शिक्षा का एक नया मॉडल है जो तलबा की अंदरूनी सलाहियतों को उजागर करता है। इससे छात्रों की अंदरूनी सलाहियत, मैनेजमेंट स्कील और टीमवर्क को निखारने का मौका मिलता है।”
उन्होंने आगे कहा,
“रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा की स्कूल की पूरी टीम इस कामयाब प्रोग्राम के लिए मुबारकबाद की मुस्तहिक़ है। स्कूल आइंदा बरसों में इस तरह के और भी प्रोग्रामों के ज़रिये छात्रों की तालीमी तरक़्क़ी को बढ़ावा देने का सिलसिला जारी रखेगा।”
