आम आदमी पार्टी ने मणिपुर घटना की निंदा की

राज-नीति
Spread the love

रांची आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता प्रदेश कार्यालय रांची में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि झारखंड के हर जिले में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो चुका है। झारखंड की जनता के लिए पार्टी विकल्प के रूप में उभर रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश में किसी ना किसी तरह से अपना शासन को बचाए रखना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश में किसी भी पार्टी की सरकार हो ।भारतीय जनता पार्टी की मंशा 2024 में जनता बीजेपी सरकार को उखाड़ कर साबित कर देगी ।जनता अब जाग चुकी है देश से बीजेपी पूरी तरह से आने वाले समय में खत्म हो जाएगा। इस मौके पर बोलते हुए झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर ने कहा कि आम आदमी पार्टी झारखंड में सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। लोकसभा के मामले में केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा उसके अनुसार झारखंड में पार्टी चुनाव लड़ेगी ।उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना भारत को कलंकित और शर्मसार करने वाली घटना है। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी आने आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से पूरे झारखंड प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में प्रदर्शन और कार्यक्रम करेंगे.
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत और हरी सिंह, नरेंद्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिर्की, जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मुंडा, महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, हटिया विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *