आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता सह विधायक संजीव झा झारखंड दौरे पर

झारखण्ड
Spread the love


रांची आम आदमी पार्टी के आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता, बुराड़ी विधायक, दिल्ली नगर निगम चुनाव कमेटी के सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा निजी दौरे और पार्टी के कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचे। वह रांची में अपने किसी निजी काम के लिए आए हैं ,साथ ही साथ वह पार्टी के संगठन के विस्तार और संगठन के कामों पर झारखंड प्रदेश कमिटी के साथ चर्चा करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में 14% वोट शेयर लाकर बहुत अच्छा कोशिश किया है ।साथ ही अब आम आदमी पार्टी भारत की राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो गई है। आम आदमी पार्टी झारखंड की राजनीति में एक अलग मुकाम बनाएगी और आने वाले समय में सरकार बनाने का पूरा प्रयास करेगी।इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ,झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *