झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी समेत झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करने रांची सिविल कोर्ट पहुँचे. राँची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, झालसा की सचिव रंजना अस्थाना, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सिविल कोर्ट में चल रही लोक अदालत का जायजा लिया और पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करवा रहे वकीलों से बातचीत की.
