मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश में खेल जगत में सबसे आगे, देश के बाकी मुख्यमंत्री से आगे जाकर पहली बार देश में एशिया हॉकी चैंपियनशिप झारखंड की धरती पर हो रहा

खेल
Spread the love


भारतीय हॉकी फैंस के लिए अच्छी खबर है। हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के कोशिश से महिलाओं की प्रतिष्ठित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे इस साल झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के नाम से जाना जाएगा, के मेजबान स्थल के रूप में झारखंड की राजधानी रांची के नाम की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होगा। यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हॉकी इंडिया के प्रयास से झारखंड को मेजबानी का मौका मिला है. झारखंड सरकार इस आयोजन के लिए अपने स्तर पर बेहतर इंतजाम करने का प्रयास करेगी.
सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें, इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो, उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में सभी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर हम क्रिकेट खेल की भी बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से ही आते हैं। झाखण्ड राज्य आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का मेजबानी झारखंड करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है। यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है, यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस राज्य में हमारी सरकार बनी तो ‘पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में जूझता रहा। हम सभी लोग डेढ़ वर्ष तक अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए, परंतु इस कड़ी में हमने अपनी सोच पर ताले बंद नहीं किए।
हमारी सरकार ने राज्य को किस दिशा में ले कर जाना है, उसकी तस्वीर खींची। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण काल में भी निरंतर इस राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए पूरी कोशिश करती रही । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्रम में एजुकेशन, हेल्थ, आधारभूत संरचना, पर्यटन तथा खेल के विकास के लिए कार्य करने की पूरी योजना तैयार की। राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ तब पता चला कि खिलाड़ियों को
तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद किया।
देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और खेल विभाग के निदेशक सरोजनी लकड़ा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. अच्छी बात यह है कि इसकी मेजबानी रांची को मिली है. यह पहला मौका है जब रांची में हॉकी का कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेला जाएगा. हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार ने संयुक्त रूप से इसकी आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच रांची के स्टेडियम में खेले जाएंगे.
चैंपियनशिप ट्रॉफी के लोगो का भी अनावरण किया. मंत्री द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को स्पॉन्सरशिप अमाउंट के रूप में 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया. इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 1985 से हो रहा है, जबकि पहली बार भारत को इसकी मेजबानी मिली है. हसन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास से पहली बार देश में होने वाले इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी रांची को मिली है. बता दें कि भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी खेलेंगी. टीम में निक्की प्रधान, सलीमा टेंट, ब्युटी जंगजंग और संगीता कुमारी को शामिल किया गया है.
भारत के अलावा इस देश के खिलाड़ी लेंगे ।चैंपियंस ट्राफी में भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा लेगी. प्रतिदिन तीन मैच होंगे. मैच शाम 4 बजे से
शुरू होगा रात 10 बजे आखिरी मैच खत्म होगा. स्टेडियम की क्षमता करीब 7 हजार है, लेकिन अंतिम बार हुए एचआईएल में 12 हजार लोग एक साथ स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद ले चुके हैं. लोगों अनावरण व एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने घोषणा की कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए तीन ओर के सिटिंग एरिया को निशुल्क रखा जाएगा. जबकि मुख्य गेट की तरफ पास से एंट्री दी जाएगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि, पहली बार झारखंड को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है. यह सभी के लिए गर्व की बात है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खास तौर पर धन्यवाद दिया. तिर्की ने कहा कि जब छोटा था तब झारखंड के ट्राइबल खिलाड़ी जैसे जयपाल सिंह मुंडा व अन्य का नाम सुनता था, लेकिन उसके बाद झारखंड ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *