मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज लोयोला ग्राउंड, रांची में आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव -2025 के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

न्यूज़
Spread the love



=======================

राज्य वासियों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रभु यीशु का जन्म खुशियों का पैगाम लेकर आता है

हर किसी की जिंदगी  में खुशियां बनी रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है

आप सभी के सहयोग से ही हर किसी के चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान



प्रभु यीशु का जन्म खुशियों का पैगाम लेकर आता है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल दिख रहा है। सभी पूरे उमंग, उत्साह और जोश के साथ इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। खुशियों का यह माहौल हमेशा बना रहे,  ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज राजधानी रांची के डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित लोयोला ग्राउंड में पल्ली खेल समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव – 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस विशेष अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

*_हर तरफ क्रिसमस गैदरिंग की धूम_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर राजधानी रांची में  आकर्षक विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चारों तरफ रौनक ही रौनक है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस गैदरिंग लगातार आयोजित हो रहा है, जहां गीत -संगीत -नृत्य और कैरोल के माध्यम से सभी अपनी खुशियों को एक -दूसरे के साथ मिलकर मना रहे हैं। इसी कड़ी में लोयोला ग्राउंड में क्रिसमस मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन पिछले चार दिनों से हो रहा है। यह समारोह अपनी पहचान के साथ और आगे बढ़े।  इसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे,  यीशु से प्रार्थना करते हैं।

*_एक- दूसरे के प्रति मान- सम्मान और सद्भाव बना रहे_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना है । लेकिन, यह सिर्फ सरकार के स्तर पर संभव नहीं है। आप सभी के सहयोग औऱ साथ मिलने से ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिना किसी द्वेष- भाव के एक -दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ते हैं तो एक सुंदर वातावरण बनता है, जहां हर किसी के लिए मान-सम्मान की भावना पैदा होती है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि  सद्भाव, शांति, एकता, प्रेम  औऱ सेवा भावना को अपने मे आत्मसात कर एक बेहतर समाज बनाएंगे।

*_इस अवसर पर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की,  आर्च बिशप फादर विंसेंट आईन्द, फादर अजीत कुमार खेस, फादर आनंद डेविड खलखो तथा जीईएल चर्च के मॉडरेटर श्री मार्शल केरकेट्टा विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *