मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं।

jharkhand News न्यूज़
Spread the love


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, राज्य सभा श्रीमती महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग श्री प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद श्री राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा श्री वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग श्रीमती नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग श्री राजीव रंजन,  आईजी एसटीएफ श्री अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सभी ने नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्ड वासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा ईश्वर से राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार होगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जन-सहभागिता एवं प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ हमारी सरकार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *